महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घटना के 40 दिन बाद पुलिस में मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 04:19 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (लक्की शर्मा): जोगिंद्रनगर उपमंडल की लड़भड़ोल तहसील के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार निवासी लुधियाना गत 4 मई को उनके घर आया हुआ था। उस दिन घर में सास-ससुर और पीड़िता के 2 बेटे थे। पीड़िता का पति ड्राइवर है और उस दिन घर से बाहर था। रात को लगभग एक बजे के करीब वह बाथरूम गई और वापस अपने कमरे में सोने जा रही थी तो अमन कुमार ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे व उसके बच्चों को जान से मार देगा। पीड़िता ने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन फिर हिम्मत करके पति को सारी घटना की जानकारी और 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि लुधियाना निवासी आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ और मामले की छानबीन की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News