3 साल की बेटी को लेकर महिला फरार, पति ने दर्ज करवाई शिकायत

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 11:19 PM (IST)

भवारना (अतुल): साम्बा पंचायत से एक शादीशुदा महिला के 3 साल की बेटी को लेकर फरार होने की शिकायत उसके पति द्वारा भवारना थाना में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले साम्बा पंचायत से एक महिला अपनी बेटी को लेकर कहीं चली गई। महिला के पति ने पहले अपने स्तर पर पत्नी को ढूंढा लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला तब उसने इस मामले की जानकारी भवारना थाना में दी। फरार महिला का फोन भी पिछले 3 दिन से बंद आ रहा है। पुलिस ने महिला की आखिरी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सी.डी.आर. मंगवाई है। एस.एच.ओ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और शीघ्र फरार महिला को ढूंढ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News