छत से गिरकर महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 10:44 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): न्यू मॉडल कालोनी में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला पालमपुर में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रह रही महिला कमला देवी (63) मकान की छत पर गई। इस बीच वह वहां पर गिर गई, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मूल रूप से लोहारड़ी मुल्थान की रहने वाली थी। बताया यह भी जा रहा है कि छत पर बंदर आ गए थे, जिसके डर से महिला भागी और गिर गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News