प्रदेश में पहली बार होगा Wheel chair क्रिकेट टूर्नामैंट, विभिन्न राज्यों की टीमें लेंगी भाग

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 12:07 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): प्रदेश में पहली बार व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन होगा। हमीरपुर जनपद के सुजानपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 8 दिसंबर को प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। जानकारी अनुसार प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।

 प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल करेंगे। इससे पहले 3 बार व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में किया जा चुका है। इस प्रतियोगिता के आयोजन सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में 145 व्हील चेयर खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अब पहली बार हिमाचल प्रदेश में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

कौस्तुब गोयल बने महासचिव

पालमपुर के  कौस्तुब गोयल को व्हील चेयर क्रिकेट फैडरेशन ऑफ  इंडिया का महासचिव चुना गया है। नवनियुक्त महासचिव कौस्तुब गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा व कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भी इस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News