Weather Update : हिमाचल में 4 व 5 अगस्त को ऑरैंज अलर्ट, NH सहित 301 सड़कें अभी भी बंद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 10:53 PM (IST)

शिमला (संतोष): मौसम विभाग ने 3 अगस्त को यैलो तथा 4 व 5 अगस्त को शुक्रवार व शनिवार को ऑरैंज अलर्ट के बाद रविवार को फिर यैलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है, जबकि 8 अगस्त तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का अनुमान है। वहीं राज्य में एक नैशनल हाईवे सहित 301 सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। 46 बिजली ट्रांसफार्मर और 60 पेयजल योजनाएं बाधित चली हुई हैं। बारिश के कारण प्रदेश में 5745 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। सबसे ज्यादा नुक्सान लोक निर्माण विभाग को 2008 करोड़ का हुआ है।  

सुबह साफ तो दोपहर बाद बदले मौसम के तेवर
बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट बदली। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शाम के समय बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। नगरोटा सूरियां में 30 मिलीमीटर, कांगड़ा में 20 मिलीमीटर और गुलेर और गमरूर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

मानसून सीजन के दौरान 197 लोगों की मौत
प्रदेश में अभी तक 40 दिनों के मानसून सीजन के दौरान कुल 197 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 57 मौतें केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा में हुई हैं। वहीं 140 मौतें राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा में हुई हैं। 

122 वर्षों में 7वीं बार जुलाई में झमाझम बरसे बादल
भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने की प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश में 122 वर्षों में 7वीं बार जुलाई माह में बादल झमाझम बरसे हैं। वर्ष 1901 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 21वीं सदी में पहली बार इस साल जुलाई में भारी बारिश हुई है। वर्ष 2023 में प्रदेश में 43 वर्ष बाद जुलाई में 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 1914, 1925, 1946, 1949, 1958 और 1982 में जुलाई में अधिक बारिश हुई है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News