Weather Update : हिमाचल में 17 जुलाई तक भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी
punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 11:43 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य में अभी मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है और जान व माल के नुक्सान का क्रम जारी है। मानसून की भारी बारिश के बीच एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से 14 से 17 जुलाई तक भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है और 19 जुलाई तक मौसम खराब रहने के दौरान लोगों से नदी-नालों से दूर रहने का आह्वान किया गया है। पिछले 24 घंटों में 3 लोगों की मौत हुई है और नुक्सान का आंकड़ा 6.23 अरब पहुंच गया है। उधर, 5वें दिन भी ऊना में रेल सेवा बहाल नहीं हो पाई है। रविवार से बंद रेल सेवा के अब शुक्रवार तक बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अम्बाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से रोपड़ तक रेल पटरियों की मुरम्मत और उसके साथ इंजन ट्रायल किया जा रहा है।
20 दिनों में 91 मौतें
राज्य में 20 दिनों में 91 लोगों की मौत और 19.35 करोड़ की संपत्ति को नुक्सान पहुंच चुका है। भूस्खलन की 54 और बाढ़ आने की 33 घटनाएं घटित हो चुकी हैं। यैलो अलर्ट के बीच में चम्बा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है और इसके साथ ही तूफान व बिजली चलने की भी संभावनाएं हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here