Weather : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, हिमाचल में होली पर्व के मौके पर बारिश के आसार

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 10:07 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे के बीच होली पर बारिश हो सकती है। होली पर प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि प्रदेश में 8 और 9 मार्च को बारिश की बौछारें गिरेंगी। हालांकि भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद पॉल ने बताया कि 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में सक्रिय हो सकता है। 8 और 9 मार्च को प्रदेश के मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगर सही रहता है तो बारिश की बौछारों से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

ऊना में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज 
प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। लगातार खिल रही धूप से प्रदेश में अधिकतम तापमान चढऩे लगा है। इस कारण मार्च महीने में ही अप्रैल-मई जैसा एहसास होने लगा है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुंदरनगर में 27.8 डिग्री सैल्सियस, भुंतर में 26.5, कल्पा में 13.2, धर्मशाला 25.2 डिग्री, नाहन 25.9 डिग्री, केलांग में 5.8, सोलन में 27.0, मनाली में 14.2, कांगड़ा में 26.8, मंडी में 29.2, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 28.2, चम्बा में 24.1, डल्हौजी में 12.8 व धौलाकुआं में 29.4 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।  

किसानों व बागवानों की लगातार बढ़ रही परेशानियां 
नवम्बर माह से प्रदेश में बारिश न होने के कारण प्रदेश में फिलहाल ड्राई स्पैल जारी है। ड्राई स्पैल के कारण प्रदेश के किसानों व बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जमीन में नमी न होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर आ गई हैं, वहीं बागवानी बहुल क्षेत्रों में विभिन्न बागवानी फसलों की समय से पहले फ्लावरिंग शुरू हो गई है। इससे आने वाले सीजन पर खतरा मंडराने लगा है। आने वाले दिनों में अगर ड्राई स्पैल लंबा जाता है तो सेब, नाशपाती, पलम, खुमानी व चेरी समेत अन्य फसलों पर भी इसकी मार पड़ सकती है। बागवानी विशेषज्ञ ने भी बागवानों को यही सलाह दी है कि बगीचों में नमी को बचाने का प्रयास करें। खाद व कीटनाशकों के प्रयोग करने से फिलहाल बचें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News