Weather : हिमाचल में 2 दिन मौसम खराब रहने की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 09:24 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में 5 मार्च तक मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी इलाकों मेंं मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 4 व 5 मार्च को मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी इलाकों के कुछेक क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी खिलेगी, जिससे प्रदेश में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और लोगों को मार्च की शुरूआत में ही गर्मी का एहसास हो सकता है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बर्फबारी का दौर भी जारी है। गोंदाला में एक सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं मनाली, कोठी, सेउबाग और बंजार में बारिश दर्ज की गई, जिससे मनाली में मौसम सुहावना बना रहा। 

मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 2 दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा और प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश में मौसम साफ रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सुंदरगर में 27.1, भुंतर में 23.4, कल्पा में 15.8, धर्मशाला में 25.2, ऊना में 31.5 व नाहन में 26.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News