Himachal Weather : हिमाचल में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 10:07 AM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई, जो इस आदिवासी जिले में मौसम की पहली बर्फबारी थी। वहीं, शिमला और धर्मशाला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शिमला मौसम केंद्र ने 29 सितंबर तक पूरे हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों और कम व ज़्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 2 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए हैं और 27 सितंबर को राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो, लाहौल और स्पीति आदिवासी जिले के कुकुमसेरी गांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया। वहीं, किन्नौर की पूह तहसील के कुनो चारंग इलाके में दिन में बर्फबारी हुई, जबकि जिले के बाकी हिस्सों में बारिश हुई।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News