मंडी : माता काली चामुंडा मंदिर में वार्षिक जाग, देवताओं व आसुरी शक्तियाें के बीच बराबरी पर रहा युद्ध

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 11:13 PM (IST)

मंडी (रजनीश): छोटी काशी के स्कूल बाजार में स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में वार्षिक जाग आयोजन किया गया। सोमवार रात 12 बजे माता काली चामुंडा और महाकाली अपने पुराने रथों व देवलुओं के साथ जाग स्थल पर पहुंचीं। जहां माता के गूर व पुजारी दहकते अंगारों पर चले। करीब 15 मिनट चले इस दैवीय खेल को देखकर श्रद्धालु हैरान हुए। गूर व पुजारियों के माध्यम से भादो माह में देवताओं व आसुरी शक्तियों के बीच हुए युद्ध का वृतांत सुनाया गया। इस वर्ष देवता व आसुरी शक्तियाें की बीच चला युद्ध बराबरी पर रहा है। काली चामुंडा माता मंदिर के प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि देवताओं व आसुरी शक्तियों के बीच हुए युद्ध का सटीक परिणाम देवधार स्थित देव सतबाला कामेश्वर मंदिर व सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मंदिरों में सुनाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News