कसौली गोलीकांड पर वीरभद्र ने घेरी जयराम सरकार, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 11:20 PM (IST)

शिमला: कसौली गोलीकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयराम सरकार पर निशाना साधा है। वीरवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 4 माह के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश में लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं और सरकार उन्हें रोकने में अभी तक असफल साबित हुई है। उन्होंने कसौली में महिला अधिकारी की हत्या को पुलिस और जिला प्रशासन की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण तोडऩे के आदेश दिए थे, ऐसे में अवैध निर्माण तोडऩे से पहले अधिकारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए थे लेकिन सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे और हादसा होने के बाद प्रशासन जाग रहा है।


गुड़िया मामले पर भाजपा ने की राजनीति
उन्होंने कहा कि कानून तोडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में शिमला में हुए गुड़िया कांड को भाजपा ने मुद्दा बनाया तथा उस पर राजनीति की जबकि उस मामले को उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से बात करके सी.बी.आई. को सौंपा था और अब सी.बी.आई. सो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News