कांगड़ा के होटल में विजिलेंस की रेड, 11 लाख कैश के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 04:33 PM (IST)

कांगड़ा : कांगड़ा जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया। विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में की गई कार्रवाई के दौरान होटल में ठहरे एक व्यक्ति तथा एक महिला से लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि दो लोग इलाके के चार शिक्षा संस्थानों में गए थे। निरीक्षण के नाम पर कमियां बता कर भारी रकम वसूली जा रही थी। संजीव कुमार नामक निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। दोनों दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News