Kullu: शराब के जखीरे के साथ ढाबे से महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:21 PM (IST)

भुंतर (सोनू): पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत जरी में एक ढाबे में अवैध तरीके से स्टोर की गई संतरा मार्का शराब की 60 बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मलाणा पावर हाऊस के समीप नेपाली महिला डोल्मा के ढाबे में रेड के दौरान 60 बोतलें बरामद हुईं। एसपी मदन लाल ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News