Chamba: रावी नदी पर बने 131 साल पुराने विक्टोरिया पुल की सुरक्षा दीवार गिरी, खतरा बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 05:29 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): रावी नदी पर बने ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। यहां लगातार बारिश के कारण रावी का बहाव लगातार बढ़ा जिससे पुल के साथ लगाई गई सुरक्षा दीवार टूट गई है। अब अगर रावी का बहाव बढ़ा तो पुल गिर सकता है। पुल गिरने के बाद यहां लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। रावी पर बनाया गया चम्बा का यह पहला पुल था जो जिला मुख्यालय को आसपास के गांवों के साथ जोड़ता था।

जानकारों के मुताबिक पुल 1894 में बनाया गया था। इसके बाद से लगातार इसमें रोजाओं के समय में हाथी- घोड़े के बाद लोगों व वाहनों की आवाजाही शुरू की गई थी। 30 साल पूर्व 1995 में भी रावी का बहाव बढ़ने से पुल को नुक्सान हुआ था। इसके बाद सरकार ने मुरम्मत करके पुल को आवाजाही योग्य बनाया लेकिन बीती रात बारिश व रावी में पानी के बहाव के बाद पुल के साथ सुरक्षा के लिए बनाई गई बड़ी दीवार टूट गई।
PunjabKesari

बताया जाता है कि जब यह पुल बनाया गया तो उस समय सीमैंट नहीं होता था ताे पुल बनाने के लिए सुर्खी नव चूने का मिश्रण मिलाया गया। विक्टोरिया पुल के अलावा इसके साथ ही बनाए गए बड़े फ्लाईओवर पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां सुरक्षा दीवार टूट गई है। पुल के साथ रावी के बहाव से खतरे को भांपते हुए यहां बड़े पेड़ की जड़ें भी निकल गई थीं, जिससे पेड़ को भी काट दिया गया ताकि बस स्टैंड के लिए आवाजाही करने वालों के साथ कोई किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।
PunjabKesari

आसपास के क्षेत्रों में स्थापित किए गए रेहड़ी-फड़ी धारकों को यहां से हटाकर दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को पुल के निरीक्षण के लिए सदर विधायक नीरज नैय्यर ने अधिकारियों के साथ मुआयना किया तथा उचित दिशा-निर्देश दिए। मौजूदा समय में पुल की मुरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाता है।

बीते कुछ दिन पूर्व ही पुल की मुरम्मत का कार्य करके आवाजाही के लिए खोला गया था, लेकिन अब पुल की आवाजाही बंद कर दी गई है, एक तरफ से आवाजाही की कोई गुंजाइश नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यहां मौसम साफ होते ही मुरम्मत का कार्य किया जाएगा। पुल के पास सुरक्षा दीवार पूरी तरह से गिर गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News