वैभव ने भरी सफलता की उड़ान, शॉर्ट सर्विस कमीशन में देशभर में हासिल किया 7वां रैंक

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 09:16 PM (IST)

गंगथ (पप्पू): परिश्रम सफलता की कुंजी है। अगर हौसले बुलंद हों, इरादे मजबूत हों तो व्यक्ति सफलता की मंजिल को छू ही लेता है। कुछ ऐसे ही मिसाल कस्बा गंगथ के वैभव महाजन ने पेशकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वैभव महाजन ने शॉर्ट सर्विस कमीशन में देशभर में 7वां रैंक हासिल कर देश तथा प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। अब वह 11 महीने की ट्रेनिंग ओ.टी.ए. चेन्नई में करके देश की सेवा करेगा। माता विनय महाजन तथा पिता सुनील महाजन के घर जन्मे वैभव ने दसवीं की पढ़ाई आर्मी स्कूल बकलोह कैंट से की। इसके बाद जमा 2 की पढ़ाई एम.सी.एस. राजा का बाग से पूरी की। बी.एससी. की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय चंडीगढ़ से हासिल की।

बचपन से देश सेवा का सपना संजोए हुए है वैभव

वैभव की माता विनय महाजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगथ में एक प्राध्यापिका तथा पिता सुनील महाजन अधीक्षक के पद पर हैं। माता-पिता ने बताया कि वैभव बचपन से देश सेवा का सपना संजोए हुए है तथा वैभव अपने परिवार का सेना अधिकारी बनने वाला पहला सदस्य है। वैभव ने इसका श्रेय गुरुजनों, अपने परिजनों, एन.सी.सी. व सभ्य समाज को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News