पौंग झील में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 11:38 AM (IST)

कांगड़ा: पौंग झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव 10-12 दिन पुराना लग रहा है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। जिला कांगड़ा के गुलेर जलरियां गांव में पौंग झील के किनारे शव देखे जाने पर मछुआरों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया, जिन्होंने इसके बारे में पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी। चैकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद ने बताया कि महिला नेपाली मूल की लग रही है और इसने फूलदार कमीज पहनी हुई है तथा गले में लॉकेट पहना हुआ है। शव को देख कर ऐसा मालूम होता है कि 10-12 दिन पुराना है। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू करके शव को  पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। डीएसपी देहरा ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News