केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले-हिमाचल की परियोजनाओं संबंधित सभी मुद्दों का करेंगे समाधान

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 10:24 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन): केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आपने किन्नौर प्रवास के दौरान जिले के अंतिम गांव छितकुल में एक मैगावाट के सोलर प्लांट देने और कल्पा में खेल स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की अन्य मांगों को तुरंत मानकर लोगों को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी। इससे हिमाचल प्रदेश का अंतिम गांव छितकुल प्रदेश के लिए भविष्य में वरदान साबित होगा। रिकांगपिओ में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की परियोजनाओं से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार विचार कर समाधान निकालेगी। 

हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार करेगी सहयोग 
आरके सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है और मैंने भी आश्वासन दिया है कि हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार सहयोग करेगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से 2-3 बिंदुओं पर भी चर्चा हुई है, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी मुद्दे हिमाचल प्रदेश के हित में हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री से 2 दिवसीय दौरे के दौरान शानन प्रोजैक्ट व एसजेवीएनएल सहित अन्य प्रोजैक्टों के सुधार और हिमाचल के हितों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ट्राइबल की मांगों को तुरंत मानने के लिए भी केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया।

रिकांगपिओ में बैठक कर ली सीमा क्षेत्रों की जानकारी 
इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 17वीं आईटीबीपी बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में बैठक की। इस अवसर पर सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने 450 मैगावाट की शोंगठंग कड़छम हाईड्रो विद्युत परियोजना में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News