कांग्रेस के लिए महिला सम्मान सिर्फ सोनिया गांधी तक सीमित : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 10:30 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाखड़ा दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में पूरी तरह से विफल हो चुकी है और पंजाब में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी का बोलबाला है। पंजाब में सरकार आने के बाद 60 से ज्यादा हत्याएं वहां पर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी पूरी तरह से डगमगा चुकी है। उनके स्वास्थ्य मंत्री पिछले 6 महीने से जेल में हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का पर्याय क्या होता है यह पंजाब की सरकार दिखाती है। 

अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से यात्रा में अपनी माता के जूते के खुले हुए फीते बांधने का जो कार्य किया उसे मीडिया ने भी बखूबी दिखाया और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी यह नहीं दिखाया लेकिन देश की राष्ट्रपति जोकि एक आदिवासी हैं और एक पार्षद से राष्ट्रपति के पद तक पहुंची हैं। उनका जो अपमान एक सांसद व कांग्रेसी नेता ने किया है यह नहीं दिखाया। यह साफतौर पर नजर आता है कि कांग्रेस के लिए महिला सम्मान सिर्फ सोनिया गांधी तक ही सीमित है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News