अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस सरकार के वायदे व 10 गारंटियां हुईं फेल

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 09:46 PM (IST)

बंगाणा (शर्मा): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गारंटियों को लेकर निशाने पर रखा, साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों की खानापूर्ति और अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए जो समर्पण भाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है वह प्रदेश सरकार और उसके अधिकारियों में भी नजर आना चाहिए क्योंकि सुविधा, पैसा और खर्च सारा मोदी सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि केवल लागू करने के लिए स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होंगे तो गरीबों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए किए जा रहे कार्यों में किसी तरह का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस के नेता हो या भाजपा के नेता, उन्हें जनता अपने विकास के लिए चुनती है। 

महिलाओं को आज तक 1500 रुपए नहीं मिले
अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को याद दिलाया कि महिलाएं 1500 रुपए मिलने का इंतजार कर रही हैं। एक साल में प्रत्येक महिला का 18-18 हजार रुपए का नुक्सान हो गया क्योंकि महिलाओं को 12 माह से कोई भी किस्त नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हर परिवार का नुक्सान हुआ क्योंकि 300 यूनिट बिजली मुफ्त नहीं मिली। हर पशुपालक का नुक्सान हुआ क्योंकि उनसे 100 रुपए लीटर दूध नहीं खरीदा गया। प्रदेश का युवा खुद को ठगा-सा महसूस कर रहा है क्योंकि युवाओं को रोजगार नहीं मिला। युवाओं को 600 करोड़ का स्टार्टअप फंड भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो वायदे और 10 गारंटियां दी थी, सब फेल हो चुकी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News