दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, दो की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 03:33 PM (IST)

कांगड़ा : पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत आज सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाइवे मंडी-पठानकोट पर 53 मील में एक तेज रफ्तारी कार न एसपी 37एफ 6855 ने नियंत्रण खो दिया जो एक पेड़ से टकराने के बाद दुकानों में जा घुसी। जिसमें कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जानकारी के अनुसार कार को विनय कुमार सपुत्र राजकुमार निवासी गाड़ तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 30 साल चला रहा था, उसके साथ देशराज निवासी गांव रिट तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 53 साल व एक अन्य रवि कुमार, जो कि सिविल डिफेंस सेवा में क्लर्क के पद पर इंदौरा के कंदरोड़ी में तैनात था। उपरोक्त सभी को उपचार के लिए टाण्डा मेडिकल कॉलेज ले जाया जहां पहुंचने पर उपरोक्त देशराज निवासी गांव रिट तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 53 साल व रवि कुमार ने दम तोड़ दिया है जबकि विनय कुमार का उपचार चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News