ऊना के युवक ने नीरज भारती के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- थप्पड़ मारो, 50 हजार ले जाओ

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 05:11 PM (IST)

ऊना (अमित): अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नीरज भारती के खिलाफ ऊना के एक युवक ने मोर्चा खोल दिया है। ऊना के विशाल ठाकुर बब्बू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती को सरेआम थप्पड़ मारने पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। विशाल ठाकुर नीरज भारती द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ की गई टिप्पणियों से काफी निराश है। वहीं उन्होंने ऐलान किया है अगर नीरज ऊना आते हैं तो मैं खुद उनकी खातिरदारी करूंगा और उनकी गलत हरकतों के लिए करारा जवाब दूगां। राजनीति में मतभेद और विचारों की लड़ाई रहती है, लेकिन शब्द अमर्यादित नहीं होने चाहिए। इस घोषणा को विशाल ठाकुर ने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है जिस पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News