ऊना में बड़ा हादसा: कार शोरूम की छत से गिरे दो ITI प्रशिक्षण, हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 02:32 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। ऊना, हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के बहडाला स्थित एक कार शोरूम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। यहाँ प्रशिक्षण ले रहे दो ITI छात्र काम के दौरान शोरूम की छत से अचानक नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान साहिल कुमार (निवासी अर्नवाल, अंब) और कुलविंद्र (निवासी जटपुर, संतोषगढ़) के रूप में हुई है। दोनों युवक प्रतिदिन की तरह बहडाला के कार शोरूम और वर्कशॉप में ट्रेनिंग के लिए आए थे। बुधवार सुबह जब वे वर्कशॉप की छत पर कार्य कर रहे थे, तो अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे अनियंत्रित होकर नीचे फर्श पर जा गिरे।

बचाव और उपचार

चीख-पुकार सुनकर शोरूम के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार एक युवक की दोनों बाजुओं में फ्रैक्चर है। दूसरे युवक की टांग में गंभीर फ्रैक्चर आया है। फिलहाल दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर जाकर साक्ष्य जुटा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या सुरक्षा मानकों में कोई कमी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News