नेपाल में आई बाढ़ में ऊना के दंपति भी लापता, 6 दिनों से नहीं मिला कोई सुराग; परिवार की बढ़ी चिंता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 01:42 PM (IST)

Nepal Flood : नेपाल में आए भीषण विनाशकारी सैलाब में जहां एक तरफ ऊना के गांव मैहतपुर-बसदेहड़ा के इंजीनियर के बाद अब गांव नंगड़ां की महिला और उसके पालमपुर से संबंधित पति लापता हो गए हैं। पिछले 6 दिनों से उनका कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, ऊना के तहत आते गांव नंगड़ां की नीलम शर्मा और उसके पति रमेश शर्मा जो मूलतः पालमपुर के बीड़ निवासी है, कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए निकले थे। वह 26 अगस्त को नेपाल में मौजूद थे। आखिरी बार उनसे उसी दिन सुबह संपर्क हुआ था। मूलतः हिमाचल का यह दंपति अमरीका के नागरिक हैं। न्यूयार्क और न्यूजजर्सी से निकले भारतीय मूल के यह श्रद्धालुओं का दल नेपाल की विनाशकारी बाढ़ की भेंट चढ़ा है। नीलम व रमेश शर्मा से परिवार लगातार संपर्क कर रहा है लेकिन उनसे किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। 

इस दंपति की बेटी डा. राधिका और उनके पति डा. पूजन दोनों की तलाश के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। दोनों का पता लगाने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार से इस दंपति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह दंपति नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद आगामी यात्रा के लिए निकला था। इसी दिन प्रलयकारी बाढ़ आई थी और उसी दिन से यह दोनों लापता हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News