Una: स्वामित्व योजना के तहत कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:31 PM (IST)

ऊना। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज (गुरुवार)को जिला के समस्त राजस्व कर्मचारियों के साथ बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विपिन ठाकुर ने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के 522 महालों/उपमहालों में योजना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज़ी से पूरा करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्वामित्व योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News