नौकरी का सुनहरा मौका! 80 पदों के लिए ऊना में होंगे साक्षात्कार, मिलेगा इतना वेतन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:28 PM (IST)

Una News : सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिसके लिए साक्षात्कार 3 अगस्त को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा और 4 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वेतन 18 हज़ार से 24 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News