जीरो बजट प्राकृतिक खेती को लेकर पालमपुर कृषि वि.वि. में इस दिन लगेगा प्रशिक्षण शिविर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 05:09 PM (IST)

पालमपुर (संजीव राणा): प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर प्रदेश स्तरीय 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 से 10 जून तक प्रदेश कृषि वि.वि. में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे व कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा भी मौजूद रहेंगे। जीरो बजट नैचुरल खेती के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर चंदेल ने बताया कि जीरो बजट प्राकृतिक खेती पर 2 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पहला शिविर 5 जून से पालमपुर कृषि वि.वि. में और दूसरा 28 जून से सोलन में होगा।
PunjabKesari, Executive Director Image

500 से अधिक किसान व 200 अधिकारी लेंगे भाग

उन्होंने कहा कि पालमपुर कृषि वि.वि. में आयोजित किए जा रहे शिविर में प्रदेश के 6 जिलों से 850 से अधिक किसान तथा कृषि, बागवानी व आतमा परियोजना से 200 से ज्यादा अधिकारी शिरकत करेंगे। पिछले साल कैंपों के बाद जीरो बजट नैचुरल खेती पर बड़े स्तर पर काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि 500 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य था जबकि 2663 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया। इस साल  50 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
PunjabKesari, Subhash Palekar Image

अब बदलनी होगी कृषि की परिभाषा

इस दौरान पद्मश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि अब कृषि की परिभाषा बदलनी होगी। रसायनिक और जैविक खेती से जहर डाला जा रहा है। जैविक खेती में वर्मी कम्पोस्ट में खतरनाक तत्व होते हैं, जिनसे कैंसर, शुगर व हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं और बच्चे भी गिरफ्त में आ रहे हैं। कैंसर के 30 प्रतिशत पीड़ित भारतीय हैं।  रसायनिक खेती से भूमि बंजर हो रही है। युवा किसान खेती से दूर हो रहे हैं। इस तरह देहात के किसान भागेंगे तो खेती कौन करेगा। उन्होंने कहा कि रसयायनिक या जैविक नहीं सुभाष पालेकर नैचुरल फार्मिंग को अपनाना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News