शिमला विकराल हुई ट्रैफिक जाम की समस्या, मायूस होकर लौटने लगे पर्यटक

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 08:34 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): मैदानी इलाकों में गर्मी से बचने और कुछ पल सुकून से बिताने के लिए लोगों ने पहाड़ों का रुख किया है। हर दिन हजारों पर्यटक शिमला  पहुच रहे हैं। पहाड़ों पर गर्मी से थोड़ी बहुत राहत पर्यटकों को जरूर मिल रही है लेकिन पहाड़ों पर पर्यटकों का आधा समय जाम में ही गुजर रहा है। गाडिय़ों की आमद के बाद सड़कों पर घंटों जाम लग रहा है। पहाड़ों की रानी शिमला में जाम पर्यटकों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां लग रहा जाम पर्यटकों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। क्षमता से अधिक वाहन होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है।
PunjabKesari, Traffic Jam Image

पर्यटक बोले-आधा समय जाम में ही बीत गया

एक साथ 4-5 छुट्टियां होने से शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सैलानियों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। पर्यटक भी इस जाम से मायूस हो कर वापस लौट रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि वे पहाड़ों पर कुछ दिनa बिताने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनका आधा समय जाम में ही बीत गया है। शिमला में एंटर होते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। कुफरी जाने के लिए भी पर्यटकों को जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं सोलन से शिमला फोरलेन निर्माण कार्य से भी जाम लग रहा है। पर्यटकों का कहना है कि गर्मी से तो उन्हें यहां राहत मिल रही है लेकिन ट्रैफिक जाम से उन्हें घंटों जूझना पड़ रहा है।
PunjabKesari, Tourist Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News