ट्रेड फेयर को लेकर व्यापार मंडल व HRTC में ठनी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 11:26 AM (IST)

पालमपुर (कुंदन): न्यू बस अड्डा पालमपुर के साथ लगती एच.आर.टी.सी. की भूमि में ट्रेड फेयर लगने के लिए एच.आर.टी.सी. पालमपुर व्यापार मंडल की बैठक पालमपुर एस.डी.एम. कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एच.आर.टी.सी. अधिकारी व व्यापार मंडल की सहमति न बन पाने के कारण एच.आर.टी.सी. अधिकारी व व्यापार मंडल के अध्यक्ष आमने सामने हो गए हैं। बैठक में एस.डी.एम. पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

एच.आर.टी.सी. पालमपुर दोबारा ट्रेड फेयर को लगाने के लिए टैंडर कॉल किया गया था, ऐसे में 15 लाख 2 हजार 60 रुपए संलिप्त जी.एस.टी. व्यापारी को दिया गया। जबकि एच.आर.टी.सी. द्वारा ट्रेड फेयर को चलाने के लिए पूर्ण रूप से दस्तावेज हैं। पालमपुर में ट्रेड फेयर मेला न लगे इसके लिए दोनों व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने तेवर तीखे किए हैं। इस बात को लेकर एच.आर.टी.सी. व व्यापार मंडल आमने सामने हैं। ट्रेड फेयर मेला लगने पर व्यापारी वर्ग कड़ा विरोध जताएंगे, वहीं एच.आर.टी.सी. पालमपुर इस ट्रेड फेयर मेला को हरी झंडी के लिए पूरी तरह से तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News