Mandi: अब घर बैठे मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का टोल-फ्री नंबर शुरू

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 03:26 PM (IST)

मंडी (रजनीश): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए एक नया टोल-फ्री नंबर 15100 शुरू किया है। इस नंबर पर कॉल करके, लोग घर बैठे कानूनी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक कायस्थ ने बताया कि यह सुविधा समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्ग के लोगों के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है। 

इस टोल-फ्री नंबर पर मुफ्त कानूनी सलाह, सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली कानूनी सेवाओं और विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और भारत के किसी भी हिस्से से कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। नालसा का उद्देश्य सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के न्याय प्रदान करना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News