चंडीगढ़ की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रूकवाया...तलाशी में मिली ऐसी चीज, देखकर सभी के उड़े होश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 04:20 PM (IST)

Mandi News: नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही मंडी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुंदरनगर पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार से 134 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। जिला मंडी में साल 2026 की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी खुराहल गांव के मुख्य सप्लायर बताए जा रहे हैं, जिनके पकड़े जाने से क्षेत्र के नशा नेटवर्क को करारी चोट पहुंची है।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस की विशेष टीम डैहर क्षेत्र के अलसु चौक पर रूटीन नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक कार (नंबर HP 31 9134) को तलाशी के लिए रोका गया। कार सवार दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब गहन तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर एक लिफाफे में छिपाकर रखा गया 134 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

युवाओं को नशे के जाल में धकेल रहे थे दोनों

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू (42), पुत्र रामशरण और रिंकू (33), पुत्र निरंजन, निवासी खुराहल, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। खिन्दू के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं, जबकि रिंकू के खिलाफ भी 1 आपराधिक मामला दर्ज है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये दोनों लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को नशे के जाल में धकेल रहे थे और ग्रामीण इनकी गतिविधियों से बेहद खौफजदा और परेशान थे।

मंडी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान की एक बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टे की बरामदगी से जिले के कई युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह खेप चंडीगढ़ में कहां से लाई गई थी और सुंदरनगर के अलावा और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई होनी थी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News