दिवाली पर HRTC ने दिया सैलानियों को ये खास तोहफा, पढ़ें क्या?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2017 - 10:59 AM (IST)

पालमपुर : दीपावली के त्यौहार दिवाली के लिए बाहरी राज्यों से अपने घरों को आने वाले यात्रियों को बसों के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। दीवाली के महापर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम पालमपुर बाहरी राज्यों के लिए स्पैशल बसें चलाएगा।


लोगों की सेवा के लिए  चलेगी स्पैशल बसें 
पालमपुर डिपो से दिल्ली, चंड़ीगढ़ तथा विभिन्न राज्यों के लिए स्पैशल बसें भेजी जाएंगी ताकि बाहरी राज्यों में कार्यरत कर्मचारियों व संबंधित लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आर.एम. राजकुमार पाठक ने कहा कि दीवाली के त्यौहार से 1-2 दिन पहले पालमपुर डिप्पो लोगों की सेवा के लिए स्पैशल बसें चलाएगा। दिल्ली व चंडीगढ़ में स्पैशल बसों की कितनी आवश्यकता रहेगी उसके तहत ही स्पैशल बसें चलाई जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News