ये लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी, बिना मास्क बेखौफ घूम रहे लोग

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 11:26 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : प्रदेश में अब कोरोना महामारी का डर लोगों के दिलोदिमाग से बाहर निकल गया है, यही वजह है कि शहरों में अक्सर लोगों को बिना मास्क घूमते हुए देखे जा रहे है। मास्क को लेकर पुलिस की तरफ से भी सख्ती अब कम कर दी गई है जिसका असर अब लोगों की सेहत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कुछ समय से जिला कांगड़ा में लगभग कम हो चुके कोरोना के सक्रिय मामले अब एक बार फिर दोहरा शतक लगा चुके हैं। कुछ दिन से कोरोना के मामलों में फिर बढ़ौतरी होने लगी है। कोरोना महामारी को लेकर लोगों की बदलती सोच एक बार फिर शहर व जिले को बड़े खतरे में डाल सकती है। धर्मशाला शहर के लगभग सभी हिस्सों में लोग बेखौफ होकर बिना मास्क घूम रहे हैं और पुलिस की नजर के सामने से भी गुजर रहे हैं। 

धर्मशाला-मैक्लोडगंज बिना मास्क मस्ती कर रहे पर्यटक

जिला के पर्यटन क्षेत्र धर्मशाला-मैक्लोडगंज के पर्यटन कारोबार पर एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिला के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे सभी पर्यटक स्थलों पर भीड़ इक्कठा होने से ओमिक्रॉन के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ।  सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बिना मास्क, बिना सोशल डिस्टेसिंग के घूम रहे है।

एक हफ्ते में जिला में बढ़े कोरोना के मामले

तारीख              मामले    मौत
26 दिसम्बर         3
27 दिसम्बर         13
28 दिसम्बर         24
29 दिसम्बर         19
30 दिसम्बर         26
31 दिसम्बर         36        1
1 जनवरी            34
2 जनवरी            28         1
3 जनवरी            43

सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरूदर्शन गुप्ता का कहना है कि लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मास्क का प्रयोग व उचित दूरी रखने के साथ-साथ भीड़-भाड़ में न जाने को कहा जा रहा है। ताकि कोविड को फैलने से रोका जा सकें। वहीं कांगड़ा एसपी डॉ खुशहाल शर्मा ने कहा कि पुलिस कोविड नियमों की अवहेलना करने वालो को रोजाना चालान कर रही है। लोगों को भी कोविड नियमों की पालना करनी चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News