Una: अम्बोटा में चाेराें ने घर में लगाई सेंध, आभूषणाें सहित नकदी पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 11:28 PM (IST)

गगरेट (बृज): ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के अम्बोटा गांव में तीसरी बार चाेरी की घटना सामने आई है। यहां चाेराें ने एक घर में सेंधमारी कर साेने के आभूषणाें सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले हुईं चोरी की 2 वारदातों से पुलिस अभी पर्दा उठा नहीं पाई थी कि चोरों ने अब तीसरे घर को निशाना बना लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घर के मालिक उपचार के लिए चंडीगढ़ होने के चलते नुक्सान की सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

अम्बोटा गांव के सेवानिवृत्त प्रिंसीपल शिव कुमार अपनी पत्नी के साथ उपचार के सिलसिले में चंडीगढ़ हैं। उनके घर पर ताले लटके थे। सोमवार रात्रि चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने बड़ी तसल्ली से सामान की तलाशी ली और कीमती सामान उड़ा ले गए। शिव कुमार ने फोन पर बताया कि घर पर स्वर्ण आभूषणाें सहित कुछ नकदी थी। पुलिस की मानें तो घर के मालिकों के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता चलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News