किन्नू में चोरों के हौसले बुलंद: दुकान का ताला तोड़ गल्ले पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:10 PM (IST)

चिंतपूर्णी, (हिमांशु): किन्नू में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात को चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए शटर के ताले और सैंटर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान के गल्ले में रखी नकदी और कुछ सामान चोरी कर ले गए हैं। दुकानदार सुशील जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे देख वह हक्का-बक्का रह गया।

अंदर जाकर देखा तो गल्ला खाली था और कुछ सामान भी गायब मिला। बताया जा रहा है कि 6 महीनों के भीतर इसी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News