अम्ब में पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार
punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 11:14 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब से हाल ही में गिरफ्तार किया गया चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। रविवार सायं हुई घटना में आरोपी थाने से निकल कर खेतों की तरफ भाग गया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है। जानकारी के अनुसार एक चोरी के मामले में रविवार सुबह अम्ब पुलिस ने राजपुरा (पंजाब) से एक आरोपी को हिरासत में लिया था। अम्ब थाने के एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में गठित टीम चंडीगढ़ क्षेत्र में गई थी कि पीछे से आरोपी थाने से फरार हो गया। अम्ब थाने के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने कहा कि वह चंडीगढ़ से वापस आ रहे हैं। पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here