Kangra: शातिरों ने महिला के 2 बैंक खातों से निकाले 7.5 लाख रुपए, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 07:56 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला मुख्यालय के साथ लगते सुधेड़ की एक महिला ने 2 बैंक खातों से लाखों रुपए की चपत लगने की शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार महिला के 2 बैंक खातों से शातिरों ने साढ़े 7 लाख रुपए की रकम उड़ाकर महिला को मोटी चपत लगाई है। महिला को जब बैंक अकाऊंट से पैसे चोरी होने का एहसास हुआ तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, वहीं एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुधेड़ निवासी महिला ने इस संबंध में धर्मशाला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार उसके धर्मशाला और मैक्लोडगंज स्थित बैंकों के खाते से साढ़े 7 लाख रुपए की राशि उड़ाई गई है।

महिला के खाते से 1 सितम्बर को मैक्लोडगंज स्थित बैंक के अकाऊंट से 5 लाख रुपए और धर्मशाला स्थित उसी बैंक के खाते से अढ़ाई लाख रुपए किसी अंजान व्यक्ति ने निकाल लिए हैं। महिला का मैक्लोडगंज स्थित बैंक खाता पैंशन का जबकि धर्मशाला बैंक में पर्सनल बैंक खाता है। महिला ने बैंक खाते से राशि निकलने का पता चलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, एएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News