Kangra: नीट प्रश्न पत्र लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : शांता

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:57 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की घटना को परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि यह लाखों युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है और इससे पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। शांता कुमार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि यदि आम लोगों से जुड़े विषयों पर ही व्यवस्था मजबूत नहीं होगी तो देश की बड़ी उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य अपराध नहीं बल्कि अत्यंत गंभीर अपराध है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दोषियों के लिए फांसी की सजा के प्रावधान की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कानून बनना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News