फंदे की रस्सी टूटी, कनैड का युवक गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 11:25 AM (IST)

सुंदर नगर (अंसारी) : सुंदर नगर के कनैड़ निवासी युवक ने सुबह रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि फंदे की रस्सी टूट गई और बच गया। लेकिन रस्सी टूटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखकर जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताई जा रही है। युवक की पहचान कनैड निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सुंदर नगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि युवक को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News