दो गुटों के लड़ाई-झगड़े को सुलझाना पड़ा महंगा, मध्यस्थ दूध वाले को ही पीट डाला

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 04:40 PM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): जिले के पल्यूर क्षेत्र में दो गुटों में हो रहे लड़ाई झगड़े में हस्तक्षेप करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। एक गुट ने मध्यस्तता करने वाले को ही पकड़कर पीट डाला और अस्पताल पहुंचा दिया। यहां उसके सिर में करीब एक दर्ज टांके लगे हैं। कांधे पर भी चोटें आई हैं और चिकित्सकों ने सी.टी. स्कैन की सलाह दी है। सी.टी. स्कैन के लिए उसे नूरपुर रैफर किया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच चल रही है। अयूब पुत्र इस्माइल निवासी कुहाड़ी डाकघर पल्यूर दूध बेचने का काम करता है। हर रोज की तरह शुक्रवार को भी वह दूध लेकर चम्बा बाजार आ रहा था। रास्ते में उसके गांव के ही दो गुटों में विवाद हो रहा है। वह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए थे।

इस दौरान अयूब ने विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्तता करने का प्रयास किया, लेकिन एक गुट के लोग उसके साथ ही उलझ पड़े और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीट डाला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसे छुड़ाया और उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां उसे दाखिल कर लिया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ित तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। मैडीकल कालेज के एम.एस. डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे सी.टी. स्कैन करने को कहा गया है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News