HPPSC : HAS की मुख्य लिखित परीक्षा का टैंटेटिव शैड्यूल जारी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 07:33 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (एचएएस) की मुख्य लिखित परीक्षा का टैंटेटिव शैड्यूल जारी कर दिया है। इस टैंटेटिव शैड्यूल के अनुसार एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा आगामी 15 से 19 दिसम्बर और 21 व 22 दिसम्बर को आयोजित होगी। 15 दिसम्बर को अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और हिन्दी विषय का पेपर दोपहर बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसी तरह निबंध का पेपर 16 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जनरल स्टडीज-1 का पेपर 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इसके अलावा जनरल स्टडीज-2 का पेपर 18 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जनरल स्टडीज-3 का पेपर 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। 21 दिसम्बर को ऑप्शनल पेपर-1 और 22 दिसम्बर को ऑप्शनल पेपर-2 आयोजित होगा। यह पेपर भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगे। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने कहा कि यह शैड्यूल टैंटेटिव तौर पर जारी किया गया है ताकि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि स्थिति अनुसार तिथियों में बदलाव भी हो सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here