Hamirpur: स्कूल पुस्तकालयों में पुस्तकों की आपूर्ति के लिए निविदाएं 20 मई तक

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 03:53 PM (IST)

हमीरपुर। जिला के चयनित 19 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के पुस्तकालयों में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इच्छुक प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और अन्य संबंधित फर्मों से 20 मई शाम 3 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि निविदा के नियमों एवं शर्तों सहित पूरी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओरजी.इन ddeehmr.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। निविदा प्रपत्र इस वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस को उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News