Hamirpur: फार्मेसी ऑफिसर के 41 पदों के लिए आवेदन 28 से
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:26 PM (IST)
हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 41 पदों के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर लिंक 28 अप्रैल को सुबह 10 से 20 मई तक रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।

