Hamirpur: ढाबे की आड़ में चरस का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:45 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): सदर थाना प्रभारी की अगुवाई में बीते दिनों समराला क्षेत्र में चरस बरामदगी के मामले के मुख्य सप्लायर को दबोच लिया गया है। आरोपी की पहचान शशि पाल पुत्र जगदेव निवासी कुठेड़ा घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करसोग में ढाबा चलाता है और ढाबे की आड़ में चरस की सप्लाई करता है। सदर पुलिस ने उक्त आरोपी को सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी मिली है कि सदर पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात करसोग से गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News