Hamirpur: TGT नॉन-मैडीकल का फाइनल परिणाम घोषित, 333 उम्मीदवारों का चयन
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:09 PM (IST)
हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (नॉन मैडीकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25002 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 15,983 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,380 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 999 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 1 अप्रैल तक दस्तावेजों की जांच के बाद 333 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी के 6 और एससी के 4 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर व अंकों सहित आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

