Hamirpur: फेक करंसी मामले के आरोपी सोमवार तक पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 10:33 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में गत दिनों फेक करंसी मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। इस बीच पुलिस ने सभी की पहचान भी सार्वजनिक कर दी है। इनमें से एक आरोपी की पहचान राजदीप निवासी एयरपोर्ट रोड मोहाली पंजाब एवं गगनदीप निवासी सुल्तान भिंड जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

काबिले गौर है कि सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इन्हें शुक्रवार को बिलासपुर जिला से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनकी सीडीआर, मौके पर बरामद किए गए वाहन और बरामद किए गए नकली नोट व अन्य पुख्ता सबूत कोर्ट के सामने पेश किए हैं। इसके मद्देनजर कोर्ट ने इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News