चम्बा-भरमौर NH पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर रावी में गिरा टैंपो, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 09:40 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा-भरमौर एनएच पर मैहला के निकट पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक टैंपो रावी किनारे जा गिरा। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में उपचार के बाद एक घायल को छुट्टी दे दी गई है जबकि चालक का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार को टैंपो धरवाला से चम्बा की तरफ आ रहा था। इसमें 2 लोग सवार थे। जब टैंपो मैहला पुल के निकट भूस्खलन प्रभावित जोन के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान पत्थर लगने से टैंपो अनियंत्रित होकर नीचे रावी नदी में जा गिरा। 

हादसे में टैंपो चालक संजीव कुमार व उसमें सवार विपिन कुमार घायल हो गए। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को उठाकर वाहन के माध्यम से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा भिजवाया, वहीं पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। यहां पर घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कागजी औपचारिकताएं निपटाई गईं। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के साथ ही नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायलों की हालत ठीक है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News