ऊना में सूर्यदेव ने दिखाया प्रचंड रूप, अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 06:28 PM (IST)

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में सूर्यदेव प्रचंड होने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। हालात ये बनते जा रहे हैं कि दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना तक कठिन हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतनी अधिक गर्मी में लेबर का कार्य करने वाले मजदूर परेशान हैं। उधर, रेहड़ी-फड़ियां लगाकर सब्जियां बेचने वालों ने सड़कों के किनारे रेहड़ियों तो लगाई हैं लेकिन वे उनके पास दिखाई नहीं दिए। रेहड़ियों को सड़क किनारे खड़ा करके वे खुद दुकानों के आगे लगे छज्जों के सहारे छाया में बैठे हुए दिखाई दिए। इसी तरह अनेक कामगारों को दोपहर के समय छतरी या अन्य प्रकार से की गई छाया के नीचे आराम करते हुए देखा गया। 

जिला ऊना में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर चल रहा है। गर्मी के इस मौसम में शादियों में लगने वाले टैंट खूब तप रहे हैं। शादियों के सीजन के चलते पानी की डिमांड भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40.4 तो न्यूनतम 18.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और भी बढ़ौतरी होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News