राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रखा संगठन का रिपोर्ट कार्ड

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 07:54 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई 2 दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल में संगठन की गतिविधियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया तथा राज्य में मिशन रपीट के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। बैठक में हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई तथा इन दोनों राज्यों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर फोकस करने का निर्णय लिया गया, साथ ही नेताओं को फील्ड में उतर कर राज्य संगठन के साथ कार्यकारिणी में लिए गए निर्णयों को धरातल तक पहुंचाने को कहा गया। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रस्तुति भी दी। 
PunjabKesari

बैठक में इन्होंने लिया भाग
बैठक में अंतिम दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाग लिया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय नेतृत्व को राज्य में संगठन के कामकाज और भाजपा की हिमाचल इकाई द्वारा हासिल किए गए लक्ष्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख नौकरियां देने की सरकार की घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण संकल्प पर एक प्रस्ताव पारित किया। इस संबंध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का काम एक वैश्विक मॉडल बन गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

फ्लैगशिप योजनाओं की दी जानकारी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर एक प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को राज्य के विकास और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा का युग होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा।

राजनीतिक प्रस्ताव पारित
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि पार्टी को क्षेत्रवाद, पारिवारिक वर्चस्व की राजनीति और तुष्टीकरण की राजनीति की प्रधानता को समाप्त करने के लिए विकास और परफॉर्मेंस की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए।

पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म करेगी भाजपा : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है, वह नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रही है। भाजपा जल्द ही तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और दोनों राज्यों में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। उधर, भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सीखने की एक महान प्रक्रिया है और पार्टी के सभी लोग शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News