राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप में चंडीगढ़ ने बिहार को हराया

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 09:36 PM (IST)

सुंदरनगर,(अंसारी): प्रतिष्ठित डा. बी.सी. राय राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप में चंडीगढ़ ने बिहार को 4-2 गोल के अंतर से पराजित किया। सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. कालेज ग्राऊंड में दूसरे दिन का पहला मैच चंडीगढ़ बनाम बिहार के बीच खेला गया, जिसमें चंडीगढ़ के सन्नी दहिया के 2 गोल ने चंडीगढ़ को विजयी रथ पर सवार करवाया। उधर, बिहार की ओर से मिड फील्ड खिलाड़ी जेवियन मरांडी ने पहले हाफ  में टीम के लिए पहला गोल किया, जबकि मैच के अंतिम क्षणों में बिहार के आरिफ  सिद्दीकी ने दूसरा गोल किया, लेकिन वे अपनी टीम को हार के मुंह से बाहर नहीं निकाल पाए। स्थानीय ग्राऊंड में दूसरा मैच महाराष्ट्र बनाम पुड्डुचेरी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। मैच के दौरान पुड्डुचेरी के खिलाड़ी कई बार घायल हुए। इस बीच मैच रैफरी कुलीशॉन शॉर्कोन ने पुड्डुचेरी के 2, जबकि महाराष्ट्र के एक खिलाडिय़ों को यैलो कार्ड दिखाया। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया को-ऑर्डीनेटर सत्यदेव शर्मा ने कहा कि वीरवार को जिला मंडी के पड्डल मैदान में ग्रुप सी के तहत असम बनाम आंध्र प्रदेश का पहला मैच खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मैच राजस्थान बनाम दमन एंड दीव के मध्य खेला जाएगा। सुंदरनगर स्थित एम.एल.एस.एम. डिग्री कालेज में ग्रुप ए के तहत पहला मैच त्रिपुरा बनाम तमिलनाडु, जबकि दूसरा मैच सिक्किम बनाम गुजरात के मध्य खेला जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News