Video: राजभवन में स्थापित हुई प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, जानिए क्या बोले राज्यपाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 11:18 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन परिसर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को विधिवत रूप से प्रतिष्ठित किया। इस प्रतिमा को श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष स्थापित किया गया है। प्रतिमा का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य अनिल शास्त्री, जाखू मंदिर के पुजारी बीपी शर्मा, पंडित हरी नंद शर्मा तथा सोम्या शर्मा की देखरेख में शुरू हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम की इस प्रतिमा का निर्माण 120 किलोग्राम पीतल से चम्बा के कारीगर गौरव आनंद ने किया है। प्रतिमा के निर्माण के लिए लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने अपनी ओर से 1 लाख रुपए का अंशदान किया है और शेष राशि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी ऐच्छिक निधि से दी है। 

राज्यपाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राजभवन परिसर में श्री हनुमान की प्रतिमा के साथ भगवान श्रीराम की प्रतिमा को होना चाहिए था। इसी उद्देश्य से इसे यहां स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हिमाचल प्रदेश को विभिन्न आपदाओं से मुक्त रखें तथा प्रदेश शस्य श्यामला रहे, उनका आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि भारत शीघ्र दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बने।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News